सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Free kits for clay art artisans, apply by May 15

माटी कला कारीगरों को नि:शुल्क किट, 15 मई तक करें आवेदन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Free kits for clay art artisans, apply by May 15
विज्ञापन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदेश खादी ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत माटी कला के कारीगरों को नि:शुल्क किट का वितरण किया जाएगा।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए प्लास्टिक से निर्मित कप-प्लेट के उपयोग पर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके विकल्प के रूप में मिट्टी से निर्मित पात्रों के उपयोग और उनके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार/माटी कला से जुड़े परंपरागत कारीगरों को प्रशिक्षित कर विपणन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा माटी कला के कारीगरों को नि:शुल्क किट वितरित की जाएगी। इसके लिए विभागीय वेबसाइट upmatikalaboard.gov.in पर टूल किट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
आवेदक का माटी कला का परंपरागत कारीगर होना और वर्तमान में इस कार्य में संलग्न होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है।
अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, संगीत पैलेस, निजामुद्दीनपुरा में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 7408410764 और 7905331603 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed