सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ghosi MP Rajiv Rai raised the issue of income of farmers of Purvanchal.

Mau News: घोसी सांसद राजीव राय ने पूर्वांचल के किसानों की आय का उठाया मुद्दा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ghosi MP Rajiv Rai raised the issue of income of farmers of Purvanchal.
संसद में बोलते घोसी सांसद राजीव राय।
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र सांसद राजीव राय ने लोकसभा में तंबाकू की वैकल्पिक फसलों और छोटे किसानों की आय का मुद्दा उठाया। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में तंबाकू किसानों की समस्याओं और उनके लिए वैकल्पिक कृषि व्यवस्था पर चर्चा हुई।
Trending Videos

सपा सांसद राजीव राय ने पूर्वांचल के छोटे किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन किसानों के पास आधा या एक बीघा जैसी बहुत कम जमीन है, वे पारंपरिक खेती पर निर्भर हैं। बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण ये किसान अक्सर कर्ज में डूबे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सरकार ने पूर्वांचल के छोटे किसानों के लिए वैकल्पिक कृषि के प्रशिक्षण की कोई विशेष योजना बनाई है? क्या ऐसी व्यवस्था की जा सकती है जिससे किसानों को उनके उत्पादों का अधिक मूल्य मिले और उनका जीवन स्तर सुधरे? सपा सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed