सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   groom refused to marry bride because she had six fingers in Mau

UP: दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देख भड़क गया दूल्हा, फेरे लेने से किया इंकार, रात भर चली पंचायत फिर हुई शादी

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब मंडप में दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। उसका आरोप था कि दुल्हन के एक हाथ में छह उंगलियां हैं। काफी मान-मन्नौवल के बाद शादी के लिए तैयार हुआ। 

groom refused to marry bride because she had six fingers in Mau
मंडप में बैठे दूल्हा और दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सोमवार की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से आई बरात का धूमधाम से स्वागत हुआ। लेकिन कुछ देर बाद दूल्हे ने दुल्हन के एक हाथ में छह उंगली देखकर शादी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर रात भर पंचायत चली। इसके बाद मंगलवार की सुबह शादी के लिए सहमति बनी और विधि-विधान से रस्में पूरी की गईं। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गांव में बड़े धूमधाम से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। जहां घरातियों ने बड़े उत्साह के साथ बरातियों का स्वागत सत्कार किया। बरातियों ने जल पान किया फिर खाना खाने लगे। इसके बाद जब शादी का समय आया तो दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे का आरोप था कि लड़की छांगूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घरातियों का कहना था कि लड़की छांगूर थी, जिसका ऑपरेशन छह माह पूर्व ही करा दिया गया है। इसकी जानकारी भी दूल्हे के परिजनों को दे दिया गया था। लेकिन दूल्हा शादी से बार- बार इंकार कर रहा था। गांव के संभ्रांत लोगों ने भी बहुत प्रयास किया पर दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था।

इसे भी पढ़ें; UP: भदोही में पुलिस मुठभेड़, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन दूल्हे ने शादी करने से मना करता रहा। घराती भी शादी करने के लिए दूल्हे पर दबाव बनाते रहे। घरातियों ने दूल्हे व कुछ रिश्तेदारों को बंधक बनाकर रखा। मंगलवार की सुबह लकड़ी के गांव का प्रधान और लड़के के गांव का प्रधान और संभ्रांत लोगों को बुलाया गया। जिसके बाद स्टांप पेपर पर सुलहनामा लिख कर शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद दूल्हन विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed