{"_id":"69aff13f68ca57a35307cab8","slug":"video-devotees-in-mau-took-out-the-kalash-yatra-amid-fanfare-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के बीच निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के बीच निकाली कलश यात्रा
मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के मिश्रौली-मोलनापुर गांव में सरयू नदी के तट पर श्रीराम मारूति महायज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के बीच कलश यात्रा जुलूस निकाला। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा जुलूस में शामिल महिलाएं, युवतियां मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा जुलूस सरयू तट से प्रारंभ होकर मिश्रौली, मिश्रौली मनपरवा, महुआनी, दुबारी,होते बरहज घाट तक पहुंची। विधि विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया। श्रद्धालु लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए मोलनापुर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे। महिलाओं ने पूरे मार्ग में भक्ति गीत गाते हुए यात्रा को भक्तिमय बना दिया। यज्ञाचार्य राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि धार्मिक आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पूजन-हवन और 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं रात 8 बजे से 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा। यज्ञ का समापन 18 मार्च को पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।