सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board Exam 2026 Bride takes seven vows at night, reaches exam centre before going to in-laws house in mau

UP Board Exam 2026: रात में लिए सात फेरे, ससुराल जाने से पहले परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊ जिले में रात भर शादी की रस्मों को निभाने के बाद सुबह विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने पहुंची तो सभी परीक्षार्थी देखते रह गए। दुल्हन ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ परीक्षा दी। 

UP Board Exam 2026 Bride takes seven vows at night, reaches exam centre before going to in-laws house in mau
परीक्षा केंद्र से निकलती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता हाईस्कूल की छात्रा दुल्हन के श्रृंगार में नगर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर चित्रकला की परीक्षा देने पहुंची। हाथों में मेहंदी और पूरे दुल्हन के शृंगार में छात्रा को देख सभी अचंभित हो गए। उसने पूरी निष्ठा और लगन के साथ चित्रकला की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सहेलियों ने नम आंखों से विदा किया।

Trending Videos


नगर के मुंशीपुरा  की रहने वाली गुड़िया कन्नौजिया सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही छात्रा की शादी बलिया जिले के चिलकहर निवासी रवि कन्नौजिया  के साथ तय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू पंचांग के अनुसार शादी की तिथि नौ मार्च रखी गई थी। छात्रा गुड़िया ने शादी के साथ ही परीक्षाओं की तैयारी भी प्रारंभ कर दी थी और परीक्षाएं देने लगी। तयशुदा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार की रात छात्रा गुड़िया की शादी थी। बलिया जिले के चिलकहर से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद उसने रात में अपने पति रवि के साथ सात फेरे लिए। 
 
नवविवाहिता गुड़िया ने विदाई से पहले अपनी परीक्षा की जिम्मेदारी को समझा और परिवार और पति के साथ सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची। हाथों में मेहंदी और पूरे दुल्हन के शृंगार में छात्रा को देख सभी अचंभित हो गए। उसने पूरी निष्ठा और लग्न के साथ चित्रकला की परीक्षा दी। पढ़ाई के प्रति छात्रा की निष्ठा और जागरूकता को देखते हुए प्रधानाचार्या और  विद्यालय स्टाफ ने उसे सगुन देकर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। 

छात्रा गुड़िया का कहना था क शादी जीवन का नया अध्याय है, लेकिन पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है। मैं किसी भी हाल में परीक्षा नहीं छोड़ना चाहती थी। पति रवि ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करना आवश्यक है। इसके बाद कॉलेज से ही छात्रा अपनी ससुराल के लिए विदा हो गई। इस दौरान सहपाठी छात्राओं की आंखें नम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed