{"_id":"69aff774fa66b6343b0ab165","slug":"video-protest-in-mau-against-west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मऊ में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मऊ में प्रदर्शन
मऊ जिले में गोंड एवं खरवार आदिवासी समाज के लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना खरवार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पद और उनका व्यक्तित्व पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला का इस सर्वोच्च पद पर आसीन होना ऐतिहासिक है। ऐसे में उनके प्रति की गई कोई भी अमर्यादित आचरण न केवल उनका अपमान है, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गोंड और खरवार समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। यह हमारे आत्मसम्मान की लड़ाई है। एक ओर हमारे समाज की गौरव राष्ट्रपति महोदया का अपमान किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश गोंड, केदार गोंड, प्रमोद खरवार, पप्पू गोंड, अजय गोंड, सुरेश गोंड, यशवंत पवन कुमार, सुदर्शन खरवार, रामप्रवेश सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।