{"_id":"69f78fce9261f838360c8d5a","slug":"gym-park-be-opened-in-kopaganj-mau-news-c-295-1-svns1029-144927-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेलमंत्री को पत्र भेज की मांग, कोपागंज में खुले जिम पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेलमंत्री को पत्र भेज की मांग, कोपागंज में खुले जिम पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत में युवाओं के शारीरिक विकास और खेल के लिए कोई भी व्यवस्था नही है। वहीं नगर पंचायत में जिम पार्क की स्थापना को लेकर अब मांग उठने लगी है।
इसको लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी मनोज जायसवाल राष्ट्रवादी ने उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र भेजकर जिम पार्क बनाने की मांग की है।
पत्र में मनोज जायसवाल ने बताया कि कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी लगभग 70 हजार से अधिक है। लेकिन यहां युवाओं के लिए खेल एवं व्यायाम की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिम पार्क की स्थापना से युवाओं को शारीरिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। मनोज जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के युवा संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पा रहे हैं।
यदि जिम पार्क की स्थापना होती है तो इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि कोपागंज क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र जिम पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाए। संवाद
Trending Videos