सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere it drizzles, somewhere it rains... the heat has softened.

Mau News: कहीं बूंदाबांदी, कहीं बारिश...गर्मी के तेवर नरम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it drizzles, somewhere it rains... the heat has softened.
विज्ञापन
मऊ। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में तेज आंधी और बारिश के बाद थोड़ा ही सही पर गर्मी का तेवर जरूर ढीला हुआ है। लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान स्थिर रहा। रविवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। मौसम ठंडा रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गत दो वर्ष के मुकाबले तीन मई 2026 को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।
Trending Videos

रविवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह के समय कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। धूप हल्की रही। मौसम में नमी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप रही। गत 29 अप्रैल को आंधी बारिश से मौसम लगातार ठंडा रहने से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल रही है। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 55 प्रतिशत रही। जबकि 16 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। दो दिनों से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम में बार-बार बदलाव होने के चलते लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में गिरावट आने के चलते सब्जी की फसल के लिए ठीक माना जा रहा है। गत तीन वर्ष के मुकाबले तीन मई 2026 को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष तीन मई 2024 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2025 में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो पांच मई तक प्रदेश में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि तापमान में कमी आने से सब्जी की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। पांच मई तक आंधी, बारिश आने की संभावना बनी हुई है।



तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

03 मई 2026 33 25


03 मई 2025 36 25


03मई 2024 41 24

तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed