सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tragic Accident in Mau Unidentified Vehicle Violently Collides with Car One Dead Two in Critical Condition

UP Accident: मऊ में अज्ञात वाहन ने कार में मारी भीषण टक्कर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Road Accident: मऊ में सड़क हादसे की सूचना पाकर घोसी कोतवाली की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया था।

Tragic Accident in Mau Unidentified Vehicle Violently Collides with Car One Dead Two in Critical Condition
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Mau News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर में रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 1:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद तौकीब (34), हामिद मुजफ्फर (28) और मोहम्मद सलीम (18) कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाजीपुर के पास पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मोहम्मद तौकीब को मृत घोषित कर दिया। वहीं हामिद मुजफ्फर और मोहम्मद सलीम का इलाज जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed