सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vedanta Warriors beat Devils by 195 runs

Mau News: वेदांत वॉरियर्स ने 195 रनों से डेविल्स की टीम को हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vedanta Warriors beat Devils by 195 runs
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर वेदांत प्रीमियर लीग में रविवार को वेदांत डेविल्स और वेदांत वॉरियर्स के बीच 20-20 मैच खेला। जिसमें वेदांत वॉरियर्स ने 195 रनों से वेदांत डेविल्स टीम को हराया।
Trending Videos

मैच में वेदांत वॉरियर्स के कप्तान रोहन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। रोहन ने मात्र 75 गेंदों में 20 छक्के और 18 चौके लगा कर रिकॉर्ड तोड़ 213 रन की नाबाद पारी खेली। उनका साथ कौशल यादव ने 35 गेंदों में 10 छक्के और 7 चौके के बदौलत नाबाद 97 रन की पारी खेलकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 23 रन अतिरक्त के साथ टीम वेदांत वॉरियर्स टीम ने 20 ओवर में 342 रन बनाया। वेदांत डेविल्स की तरफ से गेंदबाजी में सबसे सफल गेंदबाज अनंत सिंह रहे जिन्होंने 1 विकेट लिया।
बाकी सभी गेंदबाजों की बल्लेबाजों ने अच्छी खबर ली। 343 रनों के विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी वेदांत डेविल्स की टीम प्रयास करती रही परंतु सफलता नहीं मिली। टीम के बल्लेबाज सत्यम पाण्डेय ने 94 रन, अक्षत पांडेय ने 15 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस दबाव को सहन कर पाया। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी।
जिसके कारण 195 रन के बड़े अंतराल से हार का सामना करना पड़ा। वेदांत वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाज आदित्य सिंह गुल्लू को 2 विकेट , वेदांत सिंह,रोहन सिंह, अयान अग्रवाल,सानिध्य राय को 1-1 विकेट मिला।
मैच के बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच रोहन सिंह बने। वहीं बेस्ट बॉलर ऑफ द आदित्य सिंह गुल्लू रहे। जबकि बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच अयान अग्रवाल और मैन ऑफ द मैच रोहन सिंह को मिला।
बेस्ट पूअर परफोर्मेंस ऑफ द मैच वेदांत डेविल्स के कप्तान आर्यन चौरसिया को मिला। मैच के अंपायर जियाउर्रहमान और फरहान असलम रहे। स्कोरिंग रोहित राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed