{"_id":"69f79456f38208342a0b9c85","slug":"public-health-fair-mau-news-c-295-1-mau1001-144934-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जन आरोग्य मेले में वायरल और बदन दर्द के मरीज ज्यादा आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जन आरोग्य मेले में वायरल और बदन दर्द के मरीज ज्यादा आए
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की 41 पीएससी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 1519 मरीजों की जांच के बाद दवा दी। इसमें वायरल बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक थी।
सीएमओ डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान 723 पुरुष, 671 महिला और 125 बच्चों सहित कुल 1519 मरीज का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 30 मरीजों को नजदीकी सीएससी और जिला अस्पताल पर रेफर किया गया।
इस दौरान चिरैयाकोट पीएससी पर सबसे अधिक 107 मरीज और मझवारा पीएचसी पर सबसे कम 16 मरीजों को उपचार मिला। सीएमओ ने बताया कि उपचार के साथ चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में शुद्ध आहार के सेवन और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दिया।
कहा कि अवकाश के दिन स्वास्थ्य मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उनके घर के पास बेहतर चिकित्सा देना है।
Trending Videos