{"_id":"69ceb93922d5f1e53500ba44","slug":"hanumanjis-birth-anniversary-was-celebrated-with-great-pomp-mau-news-c-295-1-svns1028-143297-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धूमधाम से मनाया गया हनुमानजी का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धूमधाम से मनाया गया हनुमानजी का जन्मोत्सव
विज्ञापन
शहर कोतवाली के स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पर समाज प्रभु
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों पर पूजा-पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बाल निकेतन स्थित हनुमान मंदिर, हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, बढ़ुआ गोदाम, कहिनौर स्थित वनदेवी धाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
फूलों से बजरंग बली का शृंगार किया गया। हनुमानजी को चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया गया। साथ ही महाआरती का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की।
दोहरीघाट : ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। दोहरीघाट कस्बा सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों पर भक्तों ने आराध्य का पूजन किया। भक्तों ने पूजा-पाठ कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बे के रोडवेज स्थित पवनसुत हनुमान मंदिर पर विशेष पूजन-अर्चन किया गया। बजरंगबली का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर पर चल रहे अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन विधिवत हवन-पूजन के बाद हुआ।
वहीं, भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उधर, कस्बे के रामघाट स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर भी दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
कुसुम्हा : क्षेत्र के गोंठा हनुमानगढ़ी, फरसरा खुर्द, नईबाजार, शाहपुर, कोरौली सहित विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन-पूजन के लिए लगी रहीं।
Trending Videos