सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In Katwas village, thieves ransacked four houses within a distance of 300 meters.

Mau News: कटवास गांव में 300 मीटर की दूरी में चार घरों को चोरों ने खंगाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Katwas village, thieves ransacked four houses within a distance of 300 meters.
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास गांव में शनिवार की रात 300 मीटर के दायरे में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। सोने चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपये उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने माैके पर जाकर जांच की।
Trending Videos

पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, कटवास में रेखा देवी, मतिसई देवी और सुखिया का घर सटा हुआ है। इनमें से किसी एक की छत पर चोर चढ़े और बारी बारी से तीनों घरों में सीढ़ी के रास्ते घुस गए। मतिसई देवी ने बताया कि बेटी की चांदी की पायल और कान की बाली चोर ले गए हैं। सुखिया देवी ने बताया कि बक्से में अपनी बेटी की चांदी की तीन पायल, सोने की नथिया और एक हजार रुपये रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने बक्से में सोने चांदी के 10 आभूषण और 10 हजार रुपये रखे थे। इन तीनों के घर से 300 मीटर की दूरी पर राम लखन यादव का घर है। चोर उनके घर में भी चहारदीवारी लांघकर घुस गए। खेल मैदान में खुले बक्स पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed