सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burglars break into courier service and steal goods worth lakhs in mau

Mau Crime: सेंध काटकर कोरियर सर्विस से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान, कार्यालय खोलने पर हुई घटना की जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले में सेंध काटकर कोरियर सर्विस से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के पास स्थित कोरियर सर्विस पर हुई। 
 

Burglars break into courier service and steal goods worth lakhs in mau
चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के शहीद इंटर कॉलेज के समीप स्थित कोरियर सर्विस सेंटर कार्यालय का रविवार की देर रात चोरों ने सेंध काटकर उसमें रखा लाखों का सामान चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जब कार्यालय खोलने कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल में जुटी रही।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी अविनाश यादव ने बताया कि मधुबन मझवारा शहीद मार्ग स्थित शहीद इंटर कॉलेज के समीप सिध्दा अहिलासपुर में मीशो कोरियर सर्विस नाम से एक कार्यालय संचालित है। जिसमें वह शाखा प्रबंधक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की सुबह जब कार्यालय पर पहुंचा तो देखा कि शटर में लगा ताला टूटा था और दीवार में सेंध कांटा हुआ था। जबकि कार्यालय में रखा 2 प्रिंटर, एक लैपटॉप, 5 बैंग पार्सल, एक स्कैनर, एक कैमरा, बैटरी व एक इनवेंटर गायब था। 

इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी कोर्ट के जज और वकीलों के चेंबर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, दो दिन में दो बार जिला जज को आया मेल

इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा बताया गया कि मामले में तहरीर मिली है। आसपास लगें सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed