सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To avoid arrest, a false story of firing was fabricated.

Mau News: गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की गढ़ी झूठी कहानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
To avoid arrest, a false story of firing was fabricated.
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार की सुबह जानलेवा हमले के मामले में सरवां निवासी मुंद्रिका पासवान, अभिमन्यू कन्नौजिया उर्फ मोनू और योगेश पासवान उर्फ बेतुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस पहले आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया।
Trending Videos

वीडियो में मुंद्रिका और योगेश बता रहा है कि 06 मार्च 2025 को चार लोगों ने घर पहुंचकर जान से मारने के लिए तमंचे से फायरिंग की थी। शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाते हुए रविवार की भोर में दो बजे इन्हीं आरोपियों ने फायरिंग की है। सुबह पहुंचे पुलिसकर्मी खाली कारतूस उठाकर ले गए हैं। इस बीच कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। योगेश पासवान ने बताया कि वह पहलवान है और अलग अलग जिलों में कुश्ती लड़ता है। इसी बात से विरोधियों को जलन हैं। आए दिन जानलेवा हमला करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। सरायलखंसी थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 में इन्हीं लोगों ने जानलेवा हमला कर गांव के ही सूरज पासवान को घायल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 25 दिन तक उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चला। अभी तक वो अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पाता है। इसी मामले में इन तीनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी ने कोर्ट से वारंट जारी कराया था, जिसकी जानकारी होने पर तीनों ने भोर में दरवाजे पर गोली चलाने की कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed