फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lineman suffers burn injuries while working on power line

Mau News: बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन झुलसा

Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lineman suffers burn injuries while working on power line
मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झुलसा लाइनमैन भर्ती।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना में बृहस्पतिवार को बिजली लाइन पर काम करते समय एक निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना तमसा नदी के बंधे पर हुई। घायल लाइनमैन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रमोद साहनी(40) चिश्तीपुर, कोपागंज के निवासी हैं। वह ठेकेदार द्वारा नई लाइन बिछाने के कार्य में लगे थे। मरम्मत के दौरान अचानक बिजली लाइन में करंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन

करंट लगने से प्रमोद झुलसकर नीचे गिर पड़े। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि प्रमोद साहनी ठेकेदार के अधीन कार्यरत लाइनमैन थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही, तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed