{"_id":"6a6ce732bddb49931203307c","slug":"lok-sabha-committee-takes-a-tough-stance-on-mp-rajiv-rais-complaint-summons-the-then-sp-and-ent-surgeon-mau-news-c-295-1-mau1001-149540-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सांसद राजीव राय की शिकायत पर लोकसभा समिति सख्त, तत्कालीन एसपी और ईएनटी सर्जन तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सांसद राजीव राय की शिकायत पर लोकसभा समिति सख्त, तत्कालीन एसपी और ईएनटी सर्जन तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय की शिकायत पर मऊ के तत्कालीन एसपी इलामारन जी, तत्कालीन सरायलखंसी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और ईएनटी डॉ. सौरभ त्रिपाठी को तलब किया है।
लोकसभा सचिवालय ने 23 जुलाई 2026 को इस संबंध में एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इन अधिकारियों को 5 अगस्त 2026 को समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।
सांसद राजीव राय ने 22 अक्तूबर 2024 को समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके विरुद्ध बिना किसी वैधानिक आधार के एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांसद ने अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण, अपमानजनक और संसदीय गरिमा के प्रतिकूल व्यवहार का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधि के संसदीय विशेषाधिकारों का गंभीर हनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारियों ने विशेषाधिकार समिति को अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था। हालांकि, समिति ने उस स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया।
इसके बाद समिति ने मामले की गंभीरता और तथ्यों को देखते हुए अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति को आवश्यक माना। इसी के तहत तीनों अधिकारियों को मौखिक साक्ष्य देने और अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
इस बाबत सांसद राजीव राय ने बताया कि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने निर्देश दिया है कि तीनों अधिकारी 5 अगस्त 2026, बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे उपस्थित हों। यह उपस्थिति नई दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन के समिति कक्ष संख्या-2 में होगी।
लोकसभा सचिवालय ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भी निर्देश भेजे हैं। मंत्रालय को संबंधित अधिकारियों की निर्धारित तिथि और समय पर समिति के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। साथ ही 31 जुलाई 2026 तक उनकी उपस्थिति की पुष्टि लोकसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।