फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman turned out of the house; FIR registered against four, including the husband.

Mau News: विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित चार पर प्राथमिकी

Sat, 11 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman turned out of the house; FIR registered against four, including the husband.
कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा निवासी सुनंदा गुप्ता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति देवेश गुप्ता सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सभी गोरखपुर जिले के सहजनवा के निवासी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के छह साल बाद 10 लाख रुपये और ब्रेजा कार नहीं मिलने पर मारपीट कर सभी ने घर से निकाल दिया। बीते एक साल से वह मायके में हैं।
प्राथमिकी के अनुसार, सुनंदा की शादी दिनांक 07 दिसंबर 2021 को गोरखपुर जिले के उज्जीखोर, सहजनवा निवासी देवेश गुप्ता से हुई। माता-पिता ने शादी में उपहार स्वरूप चार लाख रुपये के सामान और आभूषण दिए थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज को लेकर पति ताना मारने लगे। इसी बात को लेकर ससुर उमेश चंद्र गुप्ता, ननद शिल्पी गुप्ता, ननदोई जितेंद्र गुप्ता आए दिन सुनंदा के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 9 मार्च 2025 को उनके साथ मारपीट कर सभी ने घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में हैं। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed