फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team seized over 43 kg of food items.

Mau News: टीम ने 43 किलोग्राम से अधिक खाद्य पदार्थ किया जब्त

Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The team seized over 43 kg of food items.
खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद तीन नमूने लिए गए। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 43 किलोग्राम से अधिक अमानक खाद्य पदार्थों को जब्त किया।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से हल्दी पाउडर, ब्रांड-तीर्थराज, खड़ी हल्दी, अदरक पाउडर, चाय मसाला, ब्रांड तीर्थराज, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, ब्रांड तीर्थराज, चिकन मसाला, ब्रांड तीर्थराज, मोनोसोडियम ग्लूटामेट (अपमिश्रक-1) तथा सफेद दानेदार पाउडर (अपमिश्रक-2) के नमूने लिए।
विज्ञापन

अधोमानक के संदेह में 1280 रुपये मूल्य के लगभग 08 किलोग्राम हल्दी पाउडर, सात हजार रुपये मूल्य के लगभग 14 किलोग्राम मोनोसोडियम ग्लूटामेट, तीन हजार रुपये मूल्य के लगभग 14 किलोग्राम सफेद दानेदार पाउडर को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कालातीत पाए जाने पर लगभग 3.5 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर को नष्ट करा दिया गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट मिलने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जांच दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओमप्रकाश यादव, रीता, विजय प्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed