फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two hundred 'Aapda Mitras' (disaster volunteers) to be deployed across 51 flood-prone villages; the number has doubled since last year.

Mau News: बाढ़ वाले 51 गांवों में तैनात होंगे दो सौ आपदा मित्र, पिछले साल से दोगुनी हुई संख्या

Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two hundred 'Aapda Mitras' (disaster volunteers) to be deployed across 51 flood-prone villages; the number has doubled since last year.
बारिश के साथ ही सरयू नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जन-धन हानि रोकने के लिए 200 आपदा मित्रों को तैनात किया जाएगा। इनमें 100 प्रशिक्षित आपदा मित्र और 100 होमगार्ड जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

सिंचाई और स्वास्थ्य विभाग को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने इसके अलावा वालंटियर की तैनाती के साथ सेवा भाव से जुड़ने वाले आपदा मित्रों से इससे जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य है कि अधिक लोगों को जोड़कर बाढ़ जैसी स्थिति से घोसी और मधुबन तहसील के प्रभावित 51 गांवों के हजारों ग्रामीणों की मदद की जा सके। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ की संभावना को लेकर पहले से अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी, मधुबन के बाढ़ प्रभावित 51 गांवों को चिह्नित कर वहां सिंचाई विभाग की टीम द्वारा सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही दोहरीघाट, मधुबन में निर्माणाधीन बाढ़ योजनाओं की मॉनिटरिंग उनके स्तर से की जा रही है।
बताया कि मधुबन में दो कटान रोधी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनका उद्देश्य सरयू नदी की धारा को नियंत्रित कर तटों को सुरक्षित बनाना है। इन परियोजनाओं से दो गांव और लगभग 8400 की आबादी को सुरक्षा मिलेगी।
करीब 1275 हेक्टेयर कृषि भूमि भी कटान से बचेगी। परियोजना के तहत 1500 मीटर लंबाई में स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन और प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। छह पंक्तियों में परक्यूपाइन संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे नदी की धारा नियंत्रित होगी और कटान में कमी आएगी।


सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों पर निगरानी
घोसी में अवरादाड़, चिउटीडाड़, नई बस्ती, सरहरा जमीन सरहरा, ब्रह्मचारी बाबा की कुटी, मुक्तिधाम, रामघाट और मनौली रामपुर जैसे गांव शामिल हैं। मधुबन तहसील के गांव सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बीते सोमवार को बिनटोलिया का निरीक्षण किया, जहां सरयू नदी के कटान से कई गांव प्रभावित हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई है। संबंधित एसडीएम को निगरानी का निर्देश दिया गया था। वहीं, सरयू नदी में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने आपदा मित्रों की संख्या दोगुनी करने की योजना तैयार की है। जिले में मौजूदा 100 आपदा मित्रों के अलावा 100 आपदा मित्रों की मांग को लेकर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर आपदा मित्रों को भर्ती करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed