सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau beat Ghazipur by 54 runs

Mau News: मऊ ने गाजीपुर को 54 रनों से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mau beat Ghazipur by 54 runs
नगर के सहादतपुरा ​​स्थित मैदान में आयोजित मैच में खेलते मऊ और गाजीपुर टीम के ​खिलाड़ी।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नगर स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में बृहस्पतिवार को मऊ और गाजीपुर के बीच 45-45 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें मऊ ने गाजीपुर को 54 रनों से हरा दिया।
Trending Videos

मैच में मऊ के कप्तान जियाउर्रहमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ओपनर जोड़ी जल्दी ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाज देव सिंह ने 125 रन, पवन यादव ने 56 रन, जियाउर्रहमान ने 42 रन और आर्यन प्रजापति ने 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंतिम ओवरों में राजवीर सिंह ने 21 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे मऊ की टीम ने 45 ओवर में आठ विकेट पर 346 रन बनाए। गाजीपुर की ओर से शुभम ने दो विकेट, निगम ने तीन विकेट तथा पिंटू, राजेश और सूरज ने एक-एक विकेट लिया। 347 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की ओपनर जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अंकुर ने 48 रन, त्रिविध ने 42 रन और रुद्र ने 55 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। एक समय मैच गाजीपुर की पकड़ में दिख रहा था, लेकिन आर्यन की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।
किसी भी बल्लेबाज ने लंबी पारी नहीं खेली, जिसके चलते पूरी टीम 291 रन पर सिमट गई। मऊ की ओर से आर्यन ने चार विकेट, प्रिंस और बेलाल ने दो-दो विकेट तथा आदित्य और नदीम ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के मैन ऑफ द मैच देव सिंह रहे। अंपायरिंग यश रघुवंशी और प्रिंस सरोज ने की, जबकि स्कोरिंग आदर्श जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed