सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's body found hanging from ceiling fan, father alleges dowry death

Mau News: महिला का पंखे से लटकता मिला शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from ceiling fan, father alleges dowry death
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी गुंजन चौहान का शव बृहस्पतिवार को उसके कमरे में लगे पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि मृतका के पिता ने अपने दामाद पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
Trending Videos

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अवधेश चौहान ने बताया कि उनकी बेटी गुंजन चौहान की शादी 10 जून 2019 को कुचहरा निवासी मनोज चौहान के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद मनोज और उसके परिजन दहेज को लेकर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
आरोप लगाया कि दामाद और उसके परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। उधर, मृतका के पति मनोज के अनुसार वह बीते छह माह से घर पर रह रहा है। दोनों के बीच विवाद होने के बाद घर के बड़े लोग बाहर चले गए थे।
इसी दौरान गुंजन ने फांसी लगा ली। सुबह करीब 11 बजे जब उसे बुलाने के लिए कमरे में आवाज लगाई गई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो गुंजन का शव पंखे से लटकता मिला।
सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed