{"_id":"6a6ba54c21f62a2eb601e3db","slug":"mau-defeated-azamgarh-by-four-wickets-in-a-thrilling-match-mau-news-c-295-1-svns1029-149492-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोमांचक मुकाबले में मऊ ने आजमगढ़ को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोमांचक मुकाबले में मऊ ने आजमगढ़ को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए 35-35 ओवर के रोमांचक मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने बुढ़नपुर क्रिकेट एकेडमी, आजमगढ़ को चार विकेट से हरा दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए मऊ के राजरतन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मऊ की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। विकेट में नमी होने के कारण आजमगढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज नौ रन के स्कोर पर अपने चार शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।
इसके बाद कप्तान आदेश ने 61, अतुल सिंह ने 45 और हर्षित ने 83 रन की जुझारू पारियां खेलकर टीम को संभाला। आजमगढ़ की टीम 34.1 ओवर में 256 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मऊ की ओर से राजरतन ने पांच, प्रवीण ने तीन और यश रघुवंशी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 48 रन के भीतर उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम में जीशान (70), अमरीश (67) और यश (45) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला।
मऊ ने 33.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आजमगढ़ की ओर से रौनक, अमन और सुदर्शन ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में अंपायरिंग आर्यन चौरसिया और फरहान ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुंदरम दुबे ने निभाई।