{"_id":"69f3a335c4baab0421059cd7","slug":"memorandum-submitted-for-non-construction-of-interlocking-and-drain-mau-news-c-295-1-mau1025-144760-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण न होने पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इंटरलॉकिंग और नाला निर्माण न होने पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
घोसी में चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन सौंपते मुहल्ले वासी।संवाद
विज्ञापन
घोसी नगर के वार्ड संख्या नौ, बड़ागांव में इंटरलॉकिंग सड़क और नाला निर्माण न होने के कारण नाले का पानी जमा होने और सड़क की खराब स्थिति से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यम निषाद, चंदन गुप्ता, मुनाकी देवी, शीला, मीरा, मंजूर, लक्ष्मीना, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष, चम्पा, चन्दा आर्या, राजेश, ऊषा सुनीता, दशई, रामसमुझ एवं सतीश शामिल थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में न तो पक्की सड़क है और न ही जल निकासी के लिए नाला बना है।
हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है।
संबंधित प्रस्ताव बोर्ड की बैठक नहीं होने और किसी से प्रस्ताव न मिलने के कारण लंबित रहा। जब बोर्ड की बैठक होगी और स्वीकृति मिलेगी, तो निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह भूमि रेलवे परिधि के समीप है। रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।
Trending Videos