सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mentally ill young woman gang-raped; police nab 3 perpetrators within 4 hours

Mau News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे 3 दरिंदे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill young woman gang-raped; police nab 3 perpetrators within 4 hours
दोहरीघाट थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक- फाइल फोटो
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गोफा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां के तहरीर देने के महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों में सुहेल उर्फ कल्लू, विशाल और सत्यम कुमार शामिल हैं, जिन्हें रविवार को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोहरीघाट थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार शाम छह बजे थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि 8 जून को वह धान का बीज रोपने बगल के गांव गई थी। घर पर उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी को अकेली पाकर गौतम नगर गोठा निवासी सुहेल उर्फ कल्लू, विशाल और आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी सत्यम कुमार ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता बेहद डरी और घबराई हुई थी, जिसके कारण उसने तुरंत परिजनों को कुछ नहीं बताया। शनिवार दोपहर जब उसने मां को आपबीती सुनाई, तो परिवार के होश उड़ गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। रात करीब 9:45 बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गोफा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

दोहरीघाट थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक- फाइल फोटो

दोहरीघाट थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक- फाइल फोटो

दोहरीघाट थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक- फाइल फोटो

दोहरीघाट थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक- फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed