सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister and MP face off over underpass construction, escalating political tensions

Mau News: अंडरपास निर्माण को लेकर मंत्री व सांसद आमने-सामने, बढ़ी सियासत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Minister and MP face off over underpass construction, escalating political tensions
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा द्वारा जारी पत्र
विज्ञापन
जिले में विकास कार्यों का श्रेय लेने को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को दोनों नेताओं का पत्र फिर से सुर्खियों में है, जिसमें दोनों ने नगर के हैदरनगर में अंडरपास बनाने की केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांग की है।
Trending Videos

इसी बीच सबसे पहले कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके कुछ देर बाद सपा सांसद ने भी इस मुद्दे पर नगरवासियों की समस्या के निदान के लिए मिलने का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया हैं कि जनसुविधा की दृष्टि से मऊ जिले में अनेक जगहों पर रेलवे लाइन पर समपार या अंडरपास बनाने के लिए प्रयासरत हूं।
इसी क्रम में जिनमें 14 सी, 25 सी, 27सी प्रमुख हैं। साथ ही मऊ नगर के हैदर नगर-अलीनगर-रहजनीया क्षेत्र के लोगों की सुविधा हेतु वहां रेलवे अंडरपास बनाने की बात भी लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हमारे ध्यान में लाई गई है।
उसी प्रकार ठकुरमनपुर-5सी पर भी अंडरपास की आवश्यकता है। हैदरनगर की 40 हजार के करीब आबादी और ठकुरमनपुर की 15 हजार के करीब की आबादी को ध्यान में रखते हुए रेलमंत्री से उपरोक्त सभी कार्यों के लिए पुनः निवेदन किया है।
पोस्ट में ही एक पत्र में बताया कि 14 सी पर अंडरपास को लेकर 13 मार्च 2024, 20 दिसम्बर 2023, 13 अप्रेल 2023, 26 अप्रैल 2023 और 9 नवंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिख चुके थे।
इसके अलावा 25 सी को लेकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोरखपुर को 13 मार्च 2024, मंडल रेल प्रंबधक को 20 दिसंबर 2023, 18 जुलाई 2024 जबकि 27 सी को लेकर 20 दिसबंर 2023 को मंडल रेल प्रंबधक को पत्र लिख कर अवगत करा चुके हैं।
उधर सपा सांसद राजीव राय ने जारी पत्र में बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पूर्व में दिए गए कई अंडरपासों के कार्य प्रगति की जानकारी ली।
साथ ही मऊ-शाहगंज रेलखंड पर तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास हैदरनगर और अलीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे अंडरपास के निर्माण को लेकर पत्र दिया गया साथ ही शीघ्र निर्माण को लेकर अनुरोध किया गया है।
बताया कि उनके द्वारा 20 अगस्त 2025 को अपनी तथा केंद्रीय रेल मंत्री के साथ हुई बैठक पर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था। जिसमें इस अहम मुद्दे को रेल मंत्री को अवगत कराया गया था।
दावा किया कि घोसी सांसद के बातों पर सहमति जताते हुए रेल मंत्री ने तत्काल भौतिक सर्वे को लेकर आदेशित किया और इस अंडरपास के शीघ्र निर्माण को लेकर आश्वस्त भी किया था।

40 हजार की आबादी पांच किमी की दूरी अतिरिक्त तय करने को मजबूर
रेलखंड पर तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास हैदरनगर और अलीनगर को जोड़ने वाले सड़क पर अंडर पास बनाने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। अंडरपास न होने के कारण से करीब 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इतना ही नहीं नगर क्षेत्र विभाजित हो जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना रहता है। इस सुविधा के शुरू होने से तालीमुद्दीनपुर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ अलीनगर, हैदरनगर, खवसियां, छोटी रजवानी, फत्तेरी आदि मोहल्लों की लगभग 40 हजार आबादी लाभान्वित होगी।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा द्वारा जारी पत्र

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा द्वारा जारी पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed