गत चार माह से मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। सोमवार को रानीपुर ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,उपायुक्त श्रम रोजगार को संबोधित मांग पत्र सहायक विकास अधिकारी नंद जी को मांग पत्र सौंपा।
मनरेगा कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा है कि दीपावली, दशहरा और होली का प्रमुख त्योहार बीत गया, लेकिन किसी भी कर्मचारी को एक पैसे का मानदेय भुगतान नहीं मिला, जिससे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
गत 23 फरवरी को लखनऊ में रोजगार गारंटी आयुक्त उत्तर प्रदेश से मिलकर उन्हें मांग पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मानदेय न मिलने से कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य मनरेगा कर्मियों के सामने समस्या हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों मेें एपीओ मनीष गुप्ता, विनोद मौर्या, मनरेगा लेखा सहायक, प्रशांत, संजीव यादव, हेमा सिंह, मंजू, योगेंद्र चौहान, शांती गुप्ता आदि शामिल थे।