फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Motorcyclist dies after being hit by a tractor while out to get medicine for his mother; companion injured.

Mau News: मां के लिए दवा लेने गए बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, साथी घायल

Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a tractor while out to get medicine for his mother; companion injured.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रभाकर कुमार (21) की मौत हो गई, उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी प्रभाकर कुमार, बुधवार को अपनी मां के लिए दवा लेने डुमरांव मोड़ आया था।
विज्ञापन

उसके साथ गांव का आदित्य कुमार (18) भी बाइक पर सवार था। दोपहर करीब तीन बजे बहरीपुर के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रभाकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभाकर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह सेंटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में मां रामसखी, बड़ा भाई राहुल और छोटा भाई रिंकू हैं।

मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने व घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिवार ने ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
इस बाबत थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed