{"_id":"69e7d05957ec2898060d50fc","slug":"nine-days-left-in-the-application-deadline-for-admission-in-polytechnic-4950-applications-received-mau-news-c-295-1-svns1028-144305-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा में नौ दिन शेष, आए 4950 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा में नौ दिन शेष, आए 4950 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा में नौ दिन ही शेष हैं, लेकिन विभाग की ओर से अधिक आवेदन कराने की कवायद तेजी से चल रही है।
विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। अब तक 4950 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल केमिस्ट्री ट्रेड में 300 सीटें हैं। यहां प्रवेश के लिए छात्रों को प्राविधिक शिक्षा परिषद की संयुक्त राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अब तक 4950 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विभाग की ओर से आवेदन बढ़ाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों को करियर बनाने में इन कोर्सों के फायदे और रोजगार के विकल्पों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इसके साथ ही गांवों और नगरीय इलाकों में कैंप लगाकर अभिभावकों को कोर्स की विशेषताएं बताकर उनके बच्चों का आवेदन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी ने बताया कि कॉलेज में 300 सीटें हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X