फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nodal officers issued notices for failing to submit verification reports even a month after the deadline.

Mau News: समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी नोडल अधिकारियों ने नहीं भेजी सत्यापन रिपोर्ट, नोटिस

Fri, 31 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers issued notices for failing to submit verification reports even a month after the deadline.
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों (ड्रॉप आउट) पर ज्यादा नजर रहेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ट्रैकिंग व्यवस्था लागू करेगा।
विज्ञापन

इसमें किसी भी छात्र के स्कूल से लगातार गायब रहने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना मिलेगी। विभाग की तरफ से 988 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सत्यापन के लिए ब्लॉकवार 10 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी सत्यापन रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोडल अधिकारियों से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय और 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कवायद तेजी से चल रही है।
यदि कोई छात्र नामांकन के बाद विद्यालय आना बंद करता है या लंबे समय तक अनुपस्थित रहता है तो इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और डीआईओएस तक पहुंच जाएगी। इससे समय रहते छात्रों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
ट्रैकिंग सिस्टम से चिह्नित छात्रों के घर शिक्षकों की टीम जाएगी और अभिभावकों से संवाद कर स्कूल छोड़ने के कारणों की जांच करेगी। इसका कारण आर्थिक, सामाजिक या अन्य होगा तो शासन की योजनाओं से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि छात्र फिर से पढ़ाई से जुड़ सके।
विभाग की तरफ से 988 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सत्यापन के लिए नगर क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, परदहां ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय रकौली की प्रधानाचार्य, कोपागंज ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय जमदरा के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इसी तरह घोसी ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय नदवल के प्रधानाचार्य, बड़रांव ब्लॉक के लिए पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज कटिहारी के प्रधानाचार्य, दोहरीघाट ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय बेला कसैला के प्रधानाचार्य, फतहपुर मंडाव ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय बहरामपुर के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
रतनपुरा ब्लॉक के लिए पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज अइलख के प्रधानाचार्य, रानीपुर ब्लॉक के लिए राजकीय उमा विद्यालय सुल्तानीपुर के प्रधानाचार्य और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के लिए पं. दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया बड़ी के प्रधानाचार्य को नामित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से नोडल अधिकारियों से 22 जून 2026 तक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि तीन दिन के अंदर सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिलती है तो संबंधित नोडल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed