रतनपुरा बाजार के समीप लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर है। वर्तमान में भवन परिसर में प्रतिदिन बच्चे खेलते हैं और पशुपालकों का आना-जाना भी लगा रहता है। इससे हादसों का डर है।
एक वर्ष से अधिक समय पूर्व भवन को जर्जर घोषित किया जा चुका है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसका ध्वस्तीकरण अब तक नहीं कराया जा सका है।
इस संबंध में समाजसेवी निसार अहमद, व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता, यशवंत यादव, मुन्ना यादव, रामप्यारे गौतम, केके पांडेय और अरविंद कुमार का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मामले को लगातार टाला जा रहा है। इस बाबत एडीओ पंचायत रवींद्र यादव ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।