{"_id":"69c18eca7f8e7364f208392a","slug":"patience-of-patients-tested-before-treatment-only-one-doctor-out-of-24-was-available-in-the-opd-till-929-am-mau-news-c-295-1-mau1025-142720-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज से पहले मरीजों के धैर्य का परीक्षण : सुबह आठ बजे से ओपीडी 9:29 तक 24 में से सिर्फ एक डॉक्टर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज से पहले मरीजों के धैर्य का परीक्षण : सुबह आठ बजे से ओपीडी 9:29 तक 24 में से सिर्फ एक डॉक्टर मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में सुबह 9.22 बजे खाली पड़ा चिकित्सक का कक्ष।संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को डेढ़ दिन बाद खुलने पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से डेढ़ घंटे बाद सिर्फ एक चिकित्सक ही अपने चेंबर में मौजूद थे।
जनपद के दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीज काउंटर से पर्ची कटाने के बाद चेंबर के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों की लेट लतीफी की शिकायत के बाद टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की।
जिला अस्पताल में सीएमएस के साथ कुल 24 चिकित्सक के पद है। इसमें भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी का संचालन होता है। जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से संचालन का समय है।
सोमवार को आठ बजे से ओपीडी का समय होने के बाद सुबह करीब 9:29 बजे तक सिर्फ एक चिकित्सक ही अपने चेंबर में मौजूद थे। जिला अस्पताल के पहले तल टीम 9:22 बजे पहुंची, जहां ईएनटी डॉ. आरआर चौहान का चेंबर खाली था।
उसके बगल में 9:22 बजे फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का चेंबर खाली था, बाहर मरीज खड़े होकर इंतजार करते रहे। डॉ. प्रदीप कुमार यादव और डॉ. हरीश यादव का कमरा भी खाली था। 9:23 बजे सर्जन डॉ. आरके गुप्ता का भी चेंबर खाली था।
9:24 बजे एनसीडी क्लीनिक में कोई चिकित्सक नहीं था। वहां पर प्रशिक्षु मरीजों की जांच करते रहे। ईएनटी डॉ. सौरभ त्रिपाठी भी अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. मो. आमिर के कमरे पर ताला बंद था।
पर्ची काउंटर के बगल में डॉ. शैलेष के कमरे में कोई नहीं था। 9:29 बजे सर्जन चौधरी राकेश ही अपने कक्ष में मौजूद थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह आठ बजे की ओपीडी का समय है, आने के बाद चिकित्सक पहले भर्ती वार्ड में जाते है।
करीब 15 मिनट तक वार्ड में समय देने के बाद चिकित्सक सीधे ओपीडी के लिए आते है, जबकि सोमवार को ओपीडी के करीब डेढ़ घंटे बाद भी सिर्फ एक ही चिकित्सक अपने चेंबर में मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मरीजों ने बताई पीड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसम के बदलाव के बाद से रविवार से नाक से लगातार पानी गिर रहा है, काउंटर से पर्ची लेने के बाद एक घंटे से अधिक समय से चिकित्सक का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक चिकित्सक नहीं आए है। - शिवशंकर, निवासी सहादतपुरा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिर में दर्द था, छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर सुबह आठ बजे से पहले ही अस्पताल आ गया था। करीब पौने दो घंटे बाद भी कोई चिकित्सक नहीं आए है। चिकित्सक कब तक आएंगे कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है। - मन्नू राजभर, निवासी अरदौना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फिजिशियन से परामर्श के लिए सुबह आठ बजे अस्पताल आ गई थी। कमरे के अंदर पर्ची जमा कर लिया गया है। 9:30 बजे तक चिकित्सक नहीं आए है। रक्त की जांच होने की स्थिति में और भी देर होती है। - राजकुमारी, निवासी जोगरी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे है, चिकित्सक अस्पताल आने के बाद पहले वार्ड में जाते है, कुछ समय वहां पर लगता है। जो भी चिकित्सक देर से आए है, उनको निर्धारित समय पर आने के लिए कहा जाएगा। किसी भी हाल में मरीजों को होने वाली परेशानी बर्दाश्त नहीं होगी। - डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
Trending Videos