Mau News: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश दोहरीघाट में फोरलेन पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है पूरा मामला
सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी गिरोह के सदस्य गोरखपुर जिले के चौरा चौरी थाना के शत्रुघ्नपुर निवासी उपेंद्र राजभर, भोपा बाजार वार्ड नं0 03 निवासी त्रिपेश दूबे, मटियारा थाना बिदनू जनपद कानपुर हाल पता रामनगर करजहां थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, रामनगर करजहा धूसी टोला निवासी नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान मऊ की तरफ से दोहरीघाट की ओर जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें; UP News: प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर डंडे और चाकू से किया वार
कोपागंज, घोसी और दोहरीघाट थाना की टीम ने घेराबंदी शुरू की, सभी थानीदास से मादी सिपाह की तरफ भागे। खुद को घिरता देख उन्होंने तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उपेंद्र के पैर में गोली लग गई, उनके पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने चौरी चौरा थाना के मुंडेरा बाजार निवासी अजू, आदित्य जायसवाल मऊ जिले के रामपुर थाना के युसुफपुर निवासी कृष्णा गौंड के भी शामिल होने की बात बताई, सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।