{"_id":"69bee6dbfabf63d00605aef4","slug":"prayers-were-offered-in-eidgahs-and-mosques-and-sweetness-was-added-to-relationships-with-vermicelli-mau-news-c-295-1-svns1028-142635-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की नमाज, सेवईं से रिश्तों में घुली मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की नमाज, सेवईं से रिश्तों में घुली मिठास
विज्ञापन
नगर के पहाड़पुरा स्थित ईदगाह के मैदान पर ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु।संवाद
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। ईद की नमाज 53 ईदगाहों और 80 मस्जिदों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान सभी ने सिर झुका कर अल्लाह की इबादत की।
इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन मिलने-जुलने और दावतों का दौर जारी रहा। मेहमाननवाजी और मिठास की प्रतीक सेवईं से रिश्तों में मिठास घुली।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय उत्साह में नजर आया। लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने ईदगाहों और मस्जिदों की ओर चले। इत्र की सुगंध से पूरा वातावरण महक उठा।
ईद की नमाज नगरपालिका क्षेत्र के जामिया मिफ्ताउल ओलूम शाही कटरा, औरंगाबाद ईदगाह, ईदगाह अहले हदीस डोमनपुरा पश्चिम, ईदगाह दारुल हदीस लबे दरिया, ईदगाह अहले हदीस आलिया नगर सहित अन्य ईदगाहों में अदा की गई। लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
मधुबन : क्षेत्र के दरगाह, सिपाह, बीबीपुर, दुबारी, फतेहपुर, मर्यादपुर और रसूलपुर में भी ईद की खास रौनक देखी गई। बारिश के कारण कई जगह ईदगाहों की बजाय मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में हिंदू भी मस्जिदों पर पहुंचे और गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। सुन्नी जामा मस्जिद दरगाह में मौलाना महबूब आलम शमशी ने कहा कि ईद महीने भर के रोजे का इनाम है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों का पैगाम देता है।
फतेहपुर मंडाव : कटघरा शंकर क्षेत्र के रौजा परहेजी शाह बाबा पर ईद के दूसरे दिन लगने वाले उर्स मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी व आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।
Trending Videos