{"_id":"69c590524b34490dfd016ff4","slug":"reached-the-agency-at-dawn-did-not-get-the-cylinder-even-after-waiting-in-line-for-five-hours-mau-news-c-295-1-mau1001-142924-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भोर में एजेंसी पहुंचे, पांच घंटे लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भोर में एजेंसी पहुंचे, पांच घंटे लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
विज्ञापन
मधुबन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के इंतजार में उपभोक्ता।संवाद
- फोटो : kargil news
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद रसोई गैस की आपूर्ति में आई अनियमितता का असर अब भी बरकरार है। बृहस्पतिवार को मधुबन की एजेंसियों पर इसका असर दिखा।
सिलिंडर की चाहत में भोर में पहुंचकर लाइन लगाने के पांच घंटे बाद भी कई उपभोक्ता बिना सिलिंडर के ही लौटने को मजबूर हुए। इससे पहले मंगलवार की देर शाम घोसी गैस एजेंसी पर सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने जाम लगाया था।
दरगाह निवासी अनवारुल हक ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक भी उनकी बारी नहीं आई और अभी भी 40 नंबर पीछे हैं।
जजौली की सुभावती देवी ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि वह सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन गैस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
इसी तरह सुग्गी चौरी के राहुल पासवान तीन घंटे से लाइन में लगे रहे, जबकि बहरामपुर के राम प्रवेश भी करीब दो घंटे से गैस के इंतजार में खड़े नजर आए। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस तो मिल जा रही है, लेकिन एक सिलिंडर के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
पहले एजेंसी पर जाकर घंटों लाइन में लगकर बुकिंग करनी पड़ती है, फिर गोदाम पर भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कह रही है, तो फिर इतनी लंबी कतारें क्यों लग रही हैं।
वहीं, गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि फिलहाल सप्लाई और डिलीवरी के बीच आए अंतराल के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस बुकिंग के लिए एजेंसी पर भीड़ न लगाएं, बल्कि मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही बुकिंग करें।
उन्होंने बताया कि डिलीवरी मैन द्वारा गैस घर तक पहुंचा दी जाएगी और केवल केवाईसी के लिए ही एजेंसी आने की आवश्यकता है। साथ ही जानकारी दी कि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन तथा सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का बुकिंग पीरियड निर्धारित किया गया है।
Trending Videos