सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Register an FIR against those who drink and drive: DM

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी : डीएम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Register an FIR against those who drink and drive: DM
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्रंकन ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में 24 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा गत वर्ष की तुलना में मार्च माह में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में कमी दर्ज की गई है। मार्च 2025 में 29 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि मार्च 2026 में 27 दुर्घटनाएं हुईं, जो 6.8 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मार्च 2025 में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि मार्च 2026 में 17 लोगों की मृत्यु हुई, जो 10.5 प्रतिशत की कमी है। कार्रवाई के तहत मार्च माह में ओवर स्पीडिंग में चार, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने में 211, बिना सीट बेल्ट के 42, रॉन्ग साइड में 18, ड्रंकन ड्राइव में चार, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग में 14 तथा ओवरलोडिंग में आठ वाहनों के खिलाफ चालान किए गए।
जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण रखने के साथ स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed