सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after 20 days of start of wheat procurement, sowing could not be done at six centers

Mau News: गेहूं खरीद शुरू होने के 20 दिन बाद भी छह केंद्रों पर नहीं हो सकी बोहनी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 days of start of wheat procurement, sowing could not be done at six centers
विज्ञापन
गेहूं खरीद शुरू होने के 20 दिन बाद भी छह क्रय केंद्र पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाए हैं। क्रय केंद्रों पर बोरे की आपूर्ति सुनिश्चित न होने के कारण खरीद बाधित हो रही है। अब तक 530 किसानों से 27,436 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है, जो निर्धारित लक्ष्य का केवल 15.68 प्रतिशत है।
Trending Videos

जिला प्रशासन ने 51 क्रय केंद्र खोल दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर खरीद चल रही है, लेकिन छह केंद्रों की ऑनलाइन फीडिंग अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं बेचने के लिए 5089 किसानों ने पंजीकरण कराया है। आंकड़ों में विभाग की तरफ से 1.75 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
किसानों की मानें तो क्रय एजेंसियों की तरफ से क्रय केंद्रों पर बोरा की आपूर्ति समय से न हो पाने से खरीद की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। छह क्रय केंद्रों की फीडिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है।
मांग के अनुरूप बोरे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शिकायत मिलने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
दुबारी : क्षेत्र के गजियापुर स्थित क्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में खरीद ठप है। किसान रायायन यादव, हरिकेश यादव, सुनील मौर्य, रामसोच यादव का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारी आज कल कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed