{"_id":"69e67634c83495d0460ec064","slug":"electricity-supply-disrupted-for-48-hours-due-to-extreme-heat-mau-news-c-295-1-svns1028-144279-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भीषण गर्मी में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भीषण गर्मी में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
सहादतपुरा में केबिल से स्पार्किंग के बाद निकलती चिंगारी
विज्ञापन
जिले में अप्रैल की भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा में बिजली के तारों के कारण जगह-जगह स्पार्किंग और केबल पिघलने की घटनाएं सामने आई हैं।
एक जगह मरम्मत हो रही है तो दूसरी जगह केबल पिघलकर गिर जा रही है, जिससे इलाके में पिछले 42 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है। गर्मी से लोग परेशान हैं।
पुरानी तहसील के पूरब स्थित इस क्षेत्र में कुछ माह पूर्व पुरानी केबल को बदलकर नई केबल बिछाई गई थी। स्थानीय निवासी विवेक सिंह, सुनील, राधे मोहन सिंह का कहना है कि गर्मी और बढ़ते लोड के कारण ये नई केबल जगह-जगह से पिघलकर टूट रही हैं। आरोप है कि मानकों को दरकिनार कर घटिया गुणवत्ता की केबल लगाई गई।
देर रात एसडीओ और अधिशासी अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया। लेकिन लाइनमैन द्वारा ज्यों ही टूटे तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू की, वैसे ही अत्यधिक लोड के कारण तार झेल नहीं पाए और जगह-जगह स्पार्किंग के कारण तार टूटकर लटक गए।
स्पार्किंग और टूटे तारों के कारण अचानक बीच सड़क पर गिरने से लोगों की जान को खतरा है। तारों में स्पार्किंग ऐसी होती है जैसे तेज रोशनी के साथ पटाखे फूट रहे हों, और फिर तार जगह-जगह सड़क के बीच लटक जाते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X