सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Changes in weather, children becoming vulnerable to pneumonia and diarrhea

Mau News: मौसम में बदलाव, निमोनिया और डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Changes in weather, children becoming vulnerable to pneumonia and diarrhea
जिला अस्पताल के ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की कतार।संवाद
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। इस समय तेज धूप हो रही है, जिसके चलते लोगों का खान-पान प्रभावित हो रहा है। इससे वे जल्दी निमोनिया और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
Trending Videos

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, दूषित पानी, हाथों की सही तरीके से सफाई न होना और गर्मी से बचाव में लापरवाही बीमारियों के प्रमुख कारण बन रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 बच्चों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी-दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार सिंह के अनुसार, बच्चों को आवश्यक जांच के बाद दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी किसी भी बच्चे को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को उबला हुआ या शुद्ध पानी ही पिलाएं, बाहर का तला-भुना और खुले में रखा भोजन न दें।
इसके साथ ही बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं और हाथ धोने की आदत डालें। उन्होंने सांस संबंधी परेशानी, तेज बुखार या लगातार दस्त की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने की सलाह दी। बताया कि गर्मी के चलते बच्चों में यह परेशानी बढ़ी है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष ने बताया कि खुले में बिकने वाला भोजन, दूषित पानी और हाथों की खराब स्वच्छता संक्रमण (जैसे हैजा, टाइफाइड, डायरिया) के मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed