फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ritual bathing of the deity performed on the first day of Sawan; chants of devotion echoed in Shiva temples.

Mau News: सावन के पहले दिन किया जलाभिषेक, शिवालयों में गूंजे जयकारे

Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ritual bathing of the deity performed on the first day of Sawan; chants of devotion echoed in Shiva temples.
सावन के पहले दिन नगर के मऊ महादेव मंदिर में हवन पूजन में शामिल  श्रद्धालु।संवाद
सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों और शिवालयों में तड़के भक्त पहुंच गए। शिव भक्तों और कांवड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। देवाधिदेव के अति प्रिय सावन में साधना करने से साधक और भक्तों को सिद्धि प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इसी महत्व को देखते हुए सावन माह के पहले दिन नगर में पक्का पोखरा शिव मंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, भीटी स्थित शिव मंदिर, गायघाट स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिव मंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर से गंगाजल लेकर चले कांवड़िये पैदल ही लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर, कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed