सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will not be allowed to use illness as an excuse to skip the exam.

Mau News: परीक्षा में शिक्षकों की नहीं चलेगी बीमारी की बहानेबाजी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not be allowed to use illness as an excuse to skip the exam.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार किसी भी शिक्षक की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी, उन्हें परीक्षा में ड्यूटी देनी होगी। परीक्षा में बहाना बनाने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों के अवकाश प्रार्थनापत्र स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
Trending Videos

इसके लिए निदेशालय से भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी को गंभीर बीमारी है तो उन्हें सीएमओ से अस्वस्थता प्रमाण पत्र लाना होगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाओं में अक्सर यह देखा गया है कि कई प्रधानाचार्य, अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करना चाहते हैं और ड्यूटी कटवाने के लिए बहाना बनाते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
बोर्ड की तरफ से भी आदेश जारी कर दिए गए हैं कि यदि कोई शिक्षक ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करता है, तो उसको स्वीकृत न किया जाए और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी शिक्षकों को ड्यूटी करनी होगी।
अधिकारियों की मानें तो शिक्षकों की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी और न ही उनके आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। शिक्षकों को सिर्फ आपात स्थिति में ही मुख्य चिकित्साधिकारी से जारी अस्वस्थता प्रमाणपत्र के आधार पर ही इन्हें अवकाश मिल सकेगा।
खास बात यह है कि विभाग की ओर से उसका परीक्षण भी कराया जाएगा। उद्देश्य यह है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा का सफल संचालन हो सके। सीएमओ के प्रमाण पत्र के बाद ही शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा से मुक्त किया जाएगा।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षकों की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी और न ही उनके आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरुप ही अवकाश स्वीकृत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed