सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The city residents will receive the gift of a harmony pavilion, which is being built at a cost of two crore rupees.

Mau News: नगरवासियों मिलेगी सद्भाव मंडप की मौगात, दो करोड़ रुपये से बन रहा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The city residents will receive the gift of a harmony pavilion, which is being built at a cost of two crore rupees.
विज्ञापन
नगर पालिका के हकीकतपुरा में नगरवासियों को सद्भाव मंडप की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडप का निर्माण कार्य दो करोड़ रुपये से होगा।
Trending Videos

भूमि आवंटन के साथ अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर इस पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, इसके अप्रैल माह तक पूरा होने की संभावना है। वर्तमान में नगरवासियों को मंडपम, पालिका कम्युनिटी हाल की सुविधा है, इसके साथ तीसरी सुविधा मिलने से नगरवासियों को बेहतर सुविधाओं से युक्त एक मंडप की सुविधा मिलेगी तो वहीं नगर पालिका का इससे राजस्व इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि सद्भाव मंडप तैयार होने के बाद इसमें सामुदायिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा।
इसके साथ ही सामूहिक विवाह, सामाजिक उत्सव और प्रीतिभोज जैसे कार्यक्रमों के लिए भी क्षेत्रीय लोगों को एक उचित स्थान मिल सकेगा। नगरवासियों को इसकी सुविधा न्यूनतम किराए पर उपलब्ध होगी, जबकि सरकारी विभाग अपने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन के लिए भवन का निशुल्क उपयोग कर सकेंगे।
बताया कि इसका कार्य जारी है, इसमें एक बड़ा हाल, एक छोटा हाल, पांच कमरे और सात शौचालय के साथ एक किचन की सुविधा होगी।परिसर में पार्किंग स्पेस की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। यह बहुउद्देशीय भवन सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed