{"_id":"69af1f366e46eb7ccf05a075","slug":"the-board-exam-was-conducted-in-two-shifts-with-4717-students-present-mau-news-c-295-1-svns1028-142034-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो पालियों में हुई बोर्ड परीक्षा, 4717 विद्यार्थी उपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो पालियों में हुई बोर्ड परीक्षा, 4717 विद्यार्थी उपस्थित रहे
विज्ञापन
नगर के सोनी धापा इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटरमीडिएट उर्दू, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र तथा मनोविज्ञान (तर्कशास्त्र) की परीक्षा हुई।
दोनों पालियों में तीन विषयों की परीक्षा में छात्राओं की संख्या अधिक रही। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। परीक्षा में 5009 के सापेक्ष 4717 परीक्षार्थी शामिल हुए।
पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक 119 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें हाईस्कूल उर्दू में बालक 1108 और बालिका 1449 तथा इंटरमीडिएट उर्दू में बालक 323 और बालिका 812 सहित कुल 3692 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से हाईस्कूल उर्दू में बालक 1016 और बालिका 1394 तथा इंटर उर्दू में बालक 281 और बालिका 779 सहित कुल 3470 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र और इंटर मनोविज्ञान (तर्कशास्त्र) की परीक्षा 66 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। इसमें इंटर शिक्षाशास्त्र में बालक 182 और बालिका 904 तथा इंटर मनोविज्ञान (तर्कशास्त्र) में बालक 79 और बालिका 152 सहित कुल 1317 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से इंटर शिक्षाशास्त्र में बालक 158 और बालिका 869 तथा इंटर मनोविज्ञान (तर्कशास्त्र) में बालक 73 और बालिका 147 सहित कुल 1247 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा गया था।
प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता और पं. दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ते तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
Trending Videos