सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The devotees took out a procession with music and dance.

Mau News: श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The devotees took out a procession with music and dance.
दोहरीघाट में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा।संवाद
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर सहित जिले के कई इलाकों में श्रद्धालुओं की तरफ से गाजे-बाजे के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राम, लक्ष्मण और हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
Trending Videos

भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। नगर स्थित शीतला माता धाम से निकली शोभायात्रा आजमगढ़ मोड़, रोडवेज होते हुए, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर होते हुए शीतला माता मंदिर परिसर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट कस्बे के रामघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा के दौरान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारने एवं पूजन के लिए नगरवासियों में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
आयोजन के संयोजक एवं हनुमान मंदिर के पुजारी बबलू बाबा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गुलाब चंद गुप्त, आचार्य श्याम जी पाण्डेय, अजय साहू, आजाद जायसवाल, राहुल आदि लोग उपस्थित रहे।
कुसुम्हा : क्षेत्र के बड़ागांव पश्चिमी स्थित मां सम्मे के स्थान से श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रांशु सिंह तेजस के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं महिलाएं शामिल हुए। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मां सम्मे के स्थान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बड़ागांव, मधुबन मोड़ सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थान पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ भक्ति गीतों की धुन पर चल रहे थे। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र मद्धेशिया जीतू, अनिरुद्ध सिंह, प्रांशु सिंह तेजस, प्यारेलाल आदि उपस्थित थे।
मधुबन : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय कस्बे में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा अंबेडकर तिराहा बनियाबान से प्रारंभ होकर रोडवेज, शहीद स्मारक होते हुए दुबारी तिराहे तक पहुंची। इसके बाद दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भक्त जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा डुमरी काली मंदिर से गुरुम्हा के सम्मे माता के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया।
शोभायात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ ही प्रबुद्धजन शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अनिल मिश्र, संतोष जायसवाल, अमित गुप्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed