सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The maximum temperature dropped by seven degrees due to rain

Mau News: बारिश से सात डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by seven degrees due to rain
परदहां ब्लाक के खरगजेपुर में बारिश और तेज हवा के बाद गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं से शनिवार को मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। जो तापमान शुक्रवार को 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वह 25 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट हुई है।
Trending Videos

शनिवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार को 19 था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन बारिश की संभावना है।
मार्च में ऐसा मौसम पहली बार बना है। शुक्रवार की सुबह के साथ ही रात में भी बारिश हुई। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह दस बजे सूरज के दर्शन हुए लेकिन मौसम सुहाना ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तेज पछुआ हवाएं भी चलीं। मौसम विज्ञान विभाग से मिले रिकॉर्ड के मुताबिक, नम हवाओं की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम, न्यूनतम तापमान लुढ़क कर सामान्य से नीचे आ गया। तेज हवाओं की वजह से घोसी, मधुबन सहित कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल गिर गई। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed