{"_id":"69bc4ca5e01c9bb51e00d8ee","slug":"thieves-locked-an-ex-serviceman-in-a-room-and-stole-jewellery-and-cash-mau-news-c-295-1-mau1002-142533-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर आभूषण और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूर्व सैनिक को कमरे में बंद कर आभूषण और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर में बृहस्पतिवार की भोर चोरी हुई। आरोपियों ने धर्मेंद्र के कमरे की सिटकनी बाहर से बंद करके घटना को अंजाम दिया।
धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर पर अपनी दो बेटियों, पत्नी और मां के साथ रहते हैं। बुधवार की रात खाना खाकर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए। मां अपने कमरे में सो रही थीं, बेटियां अलग कमरे में, सुबह नींद खुली तो उनका कमरा बाहर से बंद था।
शोर सुनकर बेटियों ने दरवाजा खोला और सभी घर के बंद पड़े तीन कमरों की हालत देखकर हैरान हो गए। अंदर रखे बक्से और अलमारी टूटी हुई थीं, सामान बिखरे हुए थे।
एक सोने की चेन, एक कंगन, एक कान की बाली, एक टॉप, चार अंगूठी, चांदी की दो पायल, चार पीस बिछिया और 25 हजार रुपये नगद गायब थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने पहुंचकर छानबीन की है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos