सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three sentenced to three years in prison for assault and intimidation

Mau News: मारपीट और धमकी के मामले में तीन को तीन-तीन साल की सजा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three sentenced to three years in prison for assault and intimidation
विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मारपीट कर घायल करने व धमकी देने के मामले में नामजद चार में तीन लोगों को सुनवाई के बाद दोषी पाया।
Trending Videos

तीनों को तीन-तीन वर्ष की सजा के साथ ही कुल 16-16 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपियों को हत्या के प्रयास के मामले में दोषमुक्त कर दिया। एक आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा दासी पुत्र पुनवासी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई। वादी का कथन है कि 8 अप्रैल 2002 को उसके नाती नरेंद्र व पोता मुकेश को पुरानी रंजीश में गांव के ही रविंदर पुत्र बसंत, विजेंद्र पुत्र दशरथ और चंद्रदेव पुत्र सुन्नर और एक अन्य ने लाठी, डंडा, लात घूसा व धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई तथा हत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय में कुल 11 गवाहों को पेश कर अभियोजन का पक्ष रखा गया। बचाव पक्ष से कहा गया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।
एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपीगण रविंदर, विजेंद्र और चंद्रदेव को हत्या का प्रयास के मामले में दोषमुक्त कर दिया।
वहीं तीनों को मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, गाली व धमकी देने के मामले में दोषी पाया। मारपीट के मामले में एक-एक वर्ष की सजा के साथ एक-एक हजार रुपए अर्थदंड लगाया। गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में तीन-तीन वर्ष की सजा के साथ ही 5-5 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
गाली देने के मामले में दो-दो वर्ष की सजा के साथ ही 5-5 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। तथा धमकी देने के मामले में तीन-तीन वर्ष की सजा के साथ ही 5-5 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed