सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Told a false story about Holika, released by police on apology

Mau News: सुनाई होलिका की गलत कहानी, पुलिस ने माफीनामा पर छोड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Told a false story about Holika, released by police on apology
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में होलिका और प्रहलाद की गलत कहानी सुनाकर दलित समाज को भड़काने के मामले में पुलिस ने आंचल भारती को हिरासत में ले लिया। माफीनामा भरवाया और आगे से ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Trending Videos

आरोप है कि आंचल ने होलिका और प्रहलाद की मूल कथा को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। ये कथा दलितों को होली न मनाने को प्रेरित करने के लिए सुनाई गई थी। होली से पहले चिरैयाकोट निवासी अंजली भारती का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दलितों को भड़काने के लिए और भी बातें कहीं, जो पूरी तरह गलत था और होली न मनाने के लिए प्रेरित किया। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो दिखा, उसे संज्ञान में लेकर आंचल भारती को हिरासत में लिया गया। उसने गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा दिया और आगे से ऐसा न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed