सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trailer driver arrested for hitting police jeep

Mau News: पुलिस की जीप में टक्कर मारने के आरोप में ट्रेलर चालक गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver arrested for hitting police jeep
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनियापार मोड़ के पास पुलिस जीप को टक्कर मारने के आरोप में महाराजगंज के निचलौल निवासी ट्रेलर चालक संतोष यादव को पुलिस ने शनिवार की सुबह मझवारा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

29 अप्रैल की रात हुई इस दुर्घटना में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर निवासी हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव (45) की मौत हो गई थी। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह (54), हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव (50) और ओमप्रकाश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी कोतवाली की द्वितीय मोबाइल जीप से रात्रि गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि घोसी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अज्ञात ट्रेलर और चालक की तलाश के लिए एसओजी टीम के साथ चार टीमों का गठन किया गया था।
इन टीमों ने घटनास्थल के दोनों तरफ गोरखपुर से लेकर बलिया और गाजीपुर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें 18 पहियों वाले ट्रेलर की पहचान हुई।
उस आधार पर ट्रेलर मालिक बिंद्रेश कशोधन से बात करने पर पता चला कि उस रात ट्रेलर महाराजगंज जिले के रौतार, निचलौल निवासी संतोष यादव चला रहा था। चालक के मोबाइल नंबर के सीडीआर के आधार पर घटनास्थल पर उसकी मौजूदगी पाई गई। न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed