सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trailers operating rampantly in Chiraiyakot market; traffic jams ensue

Mau News: चिरैयाकोट बाजार में धड़ल्ले से चल रहे ट्रेलर, लग रहा जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trailers operating rampantly in Chiraiyakot market; traffic jams ensue
चिरैयाकोट बाजार में ट्रेलर से लगता है जाम।संवाद
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय कस्बा के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के गुजरने से जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जा रहा है। आए दिन दुर्घटना होने की आशंका रहती है। परेशान लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। चिरैयाकोट कस्बा बाजार में आए दिन आजमगढ़, गाजीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेलर की तेज गति से बाजार में प्रवेश करते हैं। जाम लग जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि आजमगढ़ या फिर गाजीपुर से आकर मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ मुड़ने पर चौक बाजार का दायरा कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जो आम जन के अलावा पुलिस के लिए भी समस्या हो जाती है। जब यह ट्रक तेज गति से गुजरते हैं तो दुर्घटना होनी आम बात हो जाती है। कस्बेवासियों की मानें तो ट्रेलर आजमगढ़ से मऊ होते हुए गाजीपुर वाराणसी के लिए फोरलेन या सिक्स लेन सड़कों से होकर जा सकते हैं लेकिन उन मार्गों पर बने टोल टैक्स बचाने के उद्देश्य से बाईपास मार्गों से होकर जा रहे हैं। इस संबंध में नगर के समाजसेवी रमेशचंद, अशोक सेठ, सोनू वर्मा, कांग्रेस नेता मुस्तकीम मंसूरी, ईदरीस अंसारी, सुरेश गुप्ता, सिकंदर प्रसाद, जगत नारायण चौरसिया, विनोद कुमार, अरविंद मौर्य का कहना है कि इन भारी वाहनों के संचालन से आए दिन जाम लगने के साथ दुर्घटना भी होती रहती है। चिरैयाकोट बाजार में दिन में सुबह से लेकर देर शाम तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन समस्या का समाधान कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य का कहना है कि बाजार में लग रहा जाम और दुर्घटना में ट्रेलर की मुख्य भूमिका है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed